Showing posts with label इंटरनेट. Show all posts
Showing posts with label इंटरनेट. Show all posts

03 December, 2008

लीजिये दाउद का पता, ठिकाना, पासपोर्ट नम्बर आदि

मैं मूरख एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में भटकते हुए जा पहुंचा ऎसी जगह जिसके नाम से ही अपराधियों, नागरिकों के कान, रोंगटे और ना जाने क्या क्या खड़ा हो जाता है, कहाँ कहाँ पसीना आने लगता है। इस जगह पर दाउद के बारे में वह सभी जानकारियाँ सहज उपलब्ध हैं जिन्हें सीमापार वाले नकारते रहे है। जब एक सर्वमान्य अंतर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन सारे सबूत दे रहा है तो सिर्फ भारत के देने ना देने से क्या फर्क पङता है?

वो जगह है इंटरपोल। आप जाना चाहें तो सीधे क्लिक कर इस जगह जाकर सारी जानकारी ले सकते हैं। अगर कोई डर/ फिशिंग/ फ्रॉड नज़र आ रहा हो तो गूगल में सर्च करें interpol , पहले ही लिंक में मिल जायेगा। आगे बढें Fugitives > Notices > Interpol - United Nations special Notices में आपको ढेरों अपराधी मिलेंगे। इन्हीं में है कासकर, दाउद इब्राहिम या शेख, दाउद हसन और उसका पूरा कच्चा चिट्ठा। दिक्कत हो तो मुख्य पृष्ठ पर ऊपर दांयें सर्च का सहारा लें।

वरना सीधे सीधे यहाँ लिंक तो आपको दे ही रहा हूँ।