कानूनी पचड़ों में पड़ने से बेहतर है कि अपना बचाव खुद ही किया जाये। इसी सिलसिले में, मैं अपने Reliance GSM नेटवर्क के Smart कनेक्शन वाले के लिये भारत में अजंता घड़ी बनाने वालों की ओर से प्रस्तुत किये गये एक मोबाईल का इस्तेमाल कर रहा हूँ। जिसका मॉडल नम्बर A-1900 है और जुलाई 2008 में कीमत , दुकानदार ने मात्र 1500 रूपये लगायी थी। इसकी एक खूबी से तो मैं पूर्णतया: संतुष्ट हूँ। खूबी यह है कि इस हैण्डसेट का उपयोग करते हुये, आने वाली कॉल्स के अधिकतम 10 नम्बरों को काली सूची (Blacklist) में डाला जा सकता है।
जिन नम्बरों को कालीसूची में डाला गया है, यदि वे आपको कॉल करेंगे तो उन्हें लगभग Busy tone से मिलती-जुलती आवाज़ सुनायी देगी, चाहे जितनी बार भी कॉल आये। आपको आभास भी नहीं होगा कि किसी की कॉल आयी भी है। हाँ, बाद में एक नज़र डालते ही पता चल जाता है कि किसकी कॉल bounce हुयी थी। ज़रूरत पड़े तो किसी भी नम्बर को काली सूची से कभी भी हटाया जा सकता है, किसी दूसरे नम्बर को जोड़ा जा सकता है। मैनें उपरोक्त वर्णित सभी नम्बरों को Black listed किया हुया है और शान्ति से इस मोबाईल का इस्तेमाल जारी रखे हुये हूँ।
पंकज जी भले ही किसी अदालती कार्यवाही की सोच रहे हों। लेकिन मुझ जैसा अज्ञानी तो यही सोचता है कि बचाव ही इलाज है।