31 January, 2009

सावधान! खबरदार! गूगल की वेबसाईट पर जाना आपके कंप्यूटर के लिए खतरनाक

सावधान! खबरदार! गूगल की वेबसाईट पर जाना आपके कंप्यूटर के लिए खतरनाक हो सकता है। यह साईट आपके कंप्यूटर को हानि पहुंचा सकती है। यह कोई विरोधी नहीं, ख़ुद गूगल कहा रहा है, गूगल का क्रोम कह रहा है।

विश्वास नहीं होता? नीचे दिए चित्र देखिये, जिन्हें गूगल क्रोम पर 31 जनवरी 2009 की रात लगभग 8 बजे लिया गया है । इन्हें आप क्लिक कर बड़ा कर सकते हैं।
अब बताइये, आपका क्या कहना है?

01 January, 2009

अरे! कोई बताएगा कि नया साल शुरू होते ही ब्लॉगिंग की दुनिया में यह क्या हो रहा है?

नये साल की मस्ती में डूबा, मित्र-मंडली के साथ मस्ती भरी पार्टी के बाद, आधी रात के बाद, जब नये साल की बधाईयां भेजने के लिए नेट खोला तो सबसे पहले तो सभी एग्रीगेटर देखने की आदत से बाज न आ सका। नज़र जब ब्लॉगवाणी पर गयी तो चकरा गया। यह बात रही होगी करीब एक बज़े की। आगे -पीछे तो देख नहीं पाया, लेकिन जो कुछ देख पाया वह आप खुद ही देख लीजिए।

(चित्र के वृहद स्वरूप को देखने लिए उसी पर क्लिक करें)

ब्लॉगवाणी पर पोस्ट प्रकट हुयी। पढ़ा किसी ने नहीं और पसंद करने वाले की संख्या भी दर्ज़ हो गयी!!
क्या उन ब्लॉगरों ने खुद ही क्लिक मार दिए पसंद पर या फिर ब्लॉगवाणी की गड़बड़ है?
लेकिन नहीं, ब्लॉगवाणी तो तुरंत अपडेट ले लेता है।
फिर यह माज़रा क्या है? कोई ज्ञानी बता पायेगा?
आखिर मैं ठहरा मूरख!